चित्तौड़गढ़। श्रमण संघीय आगम रसिका महासाध्वी प्रेक्षा श्रीजी म सा ने शुक्रवार को खातर महल में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान पार्श्वनाथ की आराधना करने से सभी संकटों से छुटकारा मिलता है। खातर महल में आज माता पद्मावती के सामुहिक जाप में श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया।
धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए महासाध्वी श्री प्रेक्षा श्री ने कहा की प्रभु पार्श्वनाथ ने एक भव में जलते हुए नाग - नागिन का जीवन बचाया ,ओर उसीज जीव ने धरणेन्द और पद्मावती बनकर भगवान पार्श्वनाथ को कमठ नामक जीव के उपसर्ग से बचाया पद्मावती माता के जाप व्रत आदि करने से तन मनशांत होता है। खातर महल में प्रेक्षा श्रीजी म सा के सानिध्य में 120 बच्चे धर्म संस्कार सीख रहे हैं।