झालरापाटन। समराई ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य हरिओम शर्मा ने किया। योग दिवस सुबह साढ़े 6बजे से सुबह 8बजे तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग दिवस के अवसर पर आर्युवेद चिकित्सा के डॉ राजेश पाण्डेय ने योग्य अभ्यास करवाया कर दैनिक जीवन में योग से होने वाले फायदे बताए गए। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत एवं विधालय स्टाप और ग्रामीण मोजूद रहे।