BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2024, 7:09 pm
KHABAR : जिले के जावद उपखंड में सिंगोली तहसील कार्यालय का एडीएम गामड़ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जावद उपखंड के सिंगोली में एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अभिलेखो, प्रकरणों का रिकॉर्ड सुव्यवस्थित  रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान एडीएम लक्ष्मी गामड़ शुक्रवार को दोपहर सिंगोली तहसील कार्यालय पहुंची और अभिलेखों के रखरखाव और भवन की स्थिति, जनसुविधा से जुड़ी पेयजल एवं साफ-सफाई व्यवस्था आदि का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया।

इस दौरान  एडीएम गामड़ ने सभी विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने की हिदायत दी। उन्होंने तहसील परिसर में स्थित सभी कक्षों में पहुंचकर निरीक्षण भी किया।एडीएम ने अभिलेखों को पूरी तरह अपडेट रखने के साथ ही लंबित वाद और जन शिकायतो के निराकरण में तेजी लाने पर विशेष ज़ोर दिया।

इस मौके पर तहसीलदार राजेश कुमार सोनी , नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE