रामपुरा। तहसील मुख्यालय में आज प्री मानसून की पहली बारिश ने भ्रष्टाचार की छलक देखने को मिली। सुबह 9 बजे से तेज हवाओ के साथ बारिश शुरू हुई बारिश करीब तीन घण्टे तक लगातार जारी रही। बारिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नगर के मध्य स्थित लालबाग में नगर के विभिन्न हिस्सों का पानी तेज बहाव के रूप में भारी मात्रा में जमा होकर बहने लगा। वहीं गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की और जाने वाली पुलिया प्री मानसून में ही बह गई। राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।