मंदसौर। नशामुक्ति जनजागृति सप्ताह के अंतर्गत मंदसौर पुलिस थाना सीतामऊ एवं थाना दलौदा के द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत आमजन में नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थितों को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए समझाइश दी गई।
मंदसौर पुलिस द्वारा समाज में नशे के विरूद्ध आमजन में जागरूकता लाने एवं नशामुक्त भारत बनाने एवं अवैध मादक पदार्थाे के व्यवसाय पर प्रभावी नियंत्रण व जनजागृति हेतु संपूर्ण जिला मंदसौर के समस्त थाना क्षेत्रों में दिनांक 20 जून 2024 से दिनांक 26 जून 2024 को नशामुक्ति जनजागृति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 21.06.24 को थाना सीतामऊ द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा सीतामऊ स्थित हरिजन झुग्गी बस्ती एवम अयोध्या बस्ती झुग्गी झोपड़ी तथा थाना दलौदा द्वारा थानाक्षेत्र के प्रगति चौराहा एवम सीतामऊ रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास चौपाल लगाकर नशे के दुष्परिणाम से आमजन को जागरूक किया गया। एवम समस्त प्रकार के नशे से दूर रहने हेतु समझाइश दी गई।