BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2024, 12:42 pm
KHABAR : कलेक्‍टर दिनेश जैन ने किया जिले के किसानों की सुविधा के लिए स्‍मार्ट फर्टिलाईजर मोबाईल एप्‍प लांच, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। किसानों की सुविधाओं को देखते हुए कलेक्‍टर दिनेश जैन द्वारा स्‍मार्ट फर्टिलाईजर एप्‍प का ट्रायल एप्‍प जारी किया गया है। इस स्‍मार्ट एप्‍प को किसान अपने मोबाईल के प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड कर सकते है।स्‍मार्ट फर्टिलाईजर एप्‍प में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्‍थाओं का रजिस्‍ट्रेशन किया गया है। किसान अपने आधार से अपनी फसल से संबंधित खाद की मांग, इस एप्‍प के माध्‍यम से कर सकते है साथ ही संस्‍था में उपलब्‍ध खाद की जानकारी भी देख सकते है। साथ ही एप्‍प के माध्‍यम से किसानों का समय बचेगा। किसानों को खाद की जानकारी के लिए संस्‍थाओं में नहीं जाना पडेगा, वे स्‍वंय घर बैठे सोसायटी में उपलब्‍ध खाद की जानकारी के एप्‍प के माध्‍यम से देख सकेंगे। सोसायटी द्वारा किसानों को खाद प्राप्‍त करने के लिए किस दिनांक को आना है, उसके संदेश की सुविधा इस एप्‍प में दी गई है। अभी तक इस एप्‍प पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कनावटी, जावी, नेवड, पिपलोन, नीमचसिटी, पालसोडा, कानाखेडा, गिरदौडा के लगभग 4000 किसानों का डाटा दर्ज किया जाकर, 500 किसानों ने खाद मांग का ट्रायल किया है। शेष संस्‍थाओं पर डाटा अपडेटेशन का कार्य निरतंर जारी है। स्‍मार्ट फर्टिलाईजर एप्‍प को कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शुक्रवार को कलेक्‍टर कार्यालय में लांच किया।

इस मौके पर डिप्‍टी कलेक्‍टर संजीव साहू, सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजू डाबर, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी नागदा, सहकारिता विभाग के कम्‍प्‍यूटर आपरेटर एवं एप्‍प के समन्‍वयक कुलदीप सिह चुण्‍डावत भी उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE