BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2024, 3:44 pm
KHABAR : प्रभात पाराशर ने किया जिले में वर्ष 2024-25 की आपदा प्रबंधन कार्य योजना पर आधारित आपदा प्रबंधन पुस्तिका का प्रकाशन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय (भू-अभिलेख) नीमच व्‍दारा नीमच जिले में वर्ष 2024-25 की आपदा प्रबंधन कार्य योजना पर आधारित आपदा प्रबंधन पुस्तिका का प्रकाशन किया गया है। नीमच प्रवास पर आए भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ (सेवानिवृत्‍त) अधिकारी प्रभात पाराशर ने कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में शनिवार को इस आपदा प्रबंधन पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर कलेक्‍टर दिनेश जैन, एडीएम लक्ष्‍मी गामड, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिह धार्वेसहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

नीमच जिले की आपदा प्रबंधन की पुस्तिका में नीमच जिले का मानचित्र, वर्षा की जानकारी, अतिवृष्टि से प्रभावित हॉट स्‍पॉट की सूची, संभावित हॉटस्‍पॉट क्षेत्रों की सूची, वर्षा ऋतु में क्रियाशील पि‍कनिक स्‍पॉटकी सूची, राज्‍य एवं जिला स्‍तरीय बाढ नियंत्रण कंट्रोल रूमकी जानकारी, जिले में उप‍लब्‍ध जेसीबी, ट्रेक्‍टर, डम्‍पर आदि की जानकारी, संभावित बाढ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्‍सा के लिए गठित चिकित्‍सा दल,अलग-अलग चिकित्‍सालयों में उपलब्‍ध स्‍नैक बाइट टीकों की सूची, मत्‍स्‍य महासंघ गांधीसागर के अधिकारियों के नाम, पदनाम एवं मोबाईल नम्‍बर, जिले के पुलिस अधिकारियों, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के नाम एवं दूरभाष नम्‍बर, सभी जिला अधिकारियों, स्‍वैच्‍छीक संगठनोंकी जानकारी, आपदा से निपटने के उपाय, बाढ आपदा प्रबंधन की एसओपी, दामिनी एप्‍प, मौसम विज्ञान विभाग व्‍दारा मौसम एप्‍प, आग से सुरक्षा के तरिके आदि जानकारी उपलब्‍ध कराई गई है। यह पुस्तिका आपदा प्रबंधन के कार्य में सभी के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE