नीमच यातायात पुलिस विभाग की सूबेदार सोनू बडगूजर के सिंघम मोड में आने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई दोपहर बाद तक जारी रही। यातायात पुलिस की इस कार्रवाही से वाहन चालक इधर-इधर गली ढूंढते नजर आयें। वही यह कार्रवाही ऑटो टेंपो चालकों पर की गई।
गौरतलब है कि यातायात पुलिस काले शीशे वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है, शीशों से फिल्में उतारी जा रही है। फव्वारा चौक, कमल चौक, महू रोड़, भरभड़िया फंटा, कलेक्ट्रेट चौराहे, मनासा रोड़, सहित स्थानों पर यातायात पुलिस कभी भी अलग अलग स्थान पर कार्रवाही कर रही है ।
सूबेदार सोनू बडगूजर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी उर्मिला चौहान, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में जिलें में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है, आज ऑटो टेंपो चालकों पर कार्रवाही की गई। इस दौरान बिना कागजात वाहन चलाते पुलिस ने चालक को रुकवाकर जांच की। साथ ही सूबेदार सोनू बडगूजर ने कहां है कि शहर वासियों से अपील है कि अपने छोटे बच्चों को वाहन ना दें, हेलमेट लगा कर घर से निकलें, वाहन के जरूरी दस्तावेज साथ में रखें और शहर की ट्ाफिक व्यवस्था में यातायात पुलिस का सहयोग करें ।
टैगोर मार्ग पर गुजरने वाले सभी वाहनों की दस्तावेजों की जांच की गई। बीमा फिटनेस लाइसेंस परमिट चेक किए गए दस्तावेज नहीं पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई और उनको दस्तावेज तैयार करने की समझाइश दी गई। सभी ऑटो चालकों को निर्धारित वर्दी पहनकर ऑटो चलाने की हिदायत दी गई। लोडिंग वाहन चालकों को भी समझाईश दी गई और उन पर भी चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही वहां पर चलते समय मोबाइल पर बात करने वालों पर भी कार्रवाई हुई। इस दौरान विशेष रूप से सूबेदार धर्मेंद्र सिंह गौर भी मौजूद रहें।