नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में 23 से 25 जून 2024 तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
इस अभियान के तहत जिले में लक्षित आयु वर्ग 0 से 5 वर्ष के एक लाख 6 हजार 349 बच्चों को पोलियों रोधी दवाई पिलाई जाएगी। जिले में 802 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किये जाकर 1604 कर्मचारियों को अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु वेक्सीनेटर नियुक्त किया गया है। वेक्सीनेटर्स के कार्य के पर्यवेक्षण हेतु जिले में 107 पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है। नगरीय क्षेत्र एवं नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर 21 ट्रांजिट बूथ तथा 18 मोबाईल टीमें भी लगाई गई है, जो आवागमन में बाहर से आने जाने बच्चों को तथा निर्माण कार्य क्षेत्र में बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाएंगे। तीन दिवस चलने वाले इस अभियान में प्रथम दिवस बूथ पर एवं द्वितीय व तृतीय दिवस को घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी।