BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2024, 7:20 pm
REPORT : अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के परिपेक्ष्य में नशे के विरुद्ध नीमच पुलिस का साप्ताहिक जागरूकता अभियानख्, जिलेभर में अलग-अलग थाना चौकियों द्वारा चौपाल लगाकर, बैनर व पोस्टर के माध्यम से किया जा रहा आमजन को जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस 26 जून के परिपेक्ष्य में पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आमजन को नशें से होने वाले दुष्परिणामों व नशे के विरूद्ध आमजन में जागरूकता लाने के उददेश्य से साप्ताहिक नशा मुक्ति अभियान चलाकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों, छात्रों को जागरूक करने संबंधी निर्देश दिये गये है। 

पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को नशें से होने वाले दुष्परिणामों व नशे के विरूद्ध आम नागरिकों में जागरूकता लाने संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन करने संबंधी निर्देश दिये गये है। 

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस 26 जून के परिपेक्ष्य में नीमच पुलिस द्वारा समाज में नशे के विरूद्ध आमजन में जागरूकता लाने एवं नशामुक्त भारत बनाने एवं अवैध मादक पदार्थाे के व्यवसाय पर प्रभावी नियंत्रण व जनजागृति हेतु संपूर्ण जिला नीमच के समस्त थाना क्षेत्रों में दिनांक 20 जून 2024 से दिनांक 26 जून 2024 तक नशामुक्ति जनजागृति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। नीमच पुलिस द्वारा इसी क्रम में दिनांक 21.06.24 को थाना मनासा, कुकडेंश्वर, जावद एवं सिंगोली द्वारा थाना परिसर, चौराहों एवं अन्य स्थानों पर चौपाल लगाकर नशे के दुष्परिणाम से आमजन को जागरूक किया जाकर समस्त प्रकार के नशे से दूर रहने हेतु समझाइश दी गई। 

नीमच पुलिस की आमजनता से अपील - नीमच पुलिस आम जनता से अपील करती है कि अपने परिवारजनों एवं आस-पास के लोगो को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देवे तथा नशीलें पदार्थाे को बैचनें वाले लोगो के संबंध में जानकारी पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच के फोन नम्बर 07423-228000 एवं 7049101042 पर नीमच पुलिस को देवें जिससे कि नीमच जिलें को नशामुक्त जिला बनाया जा सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE