BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2024, 8:28 pm
KHABAR : वन विभाग के वनरक्षक के द्वितीय चरण के अनुपस्थित अभ्यर्थियों के अभिलेख परीक्षण एवं शारीरिक माप जून माह की इस तारीख तक होंगे, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर।  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा वन विभाग के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में वनरक्षक, क्षेत्ररक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिये लिखित परीक्षा ली गई थी। इसके परिणाम 14 मार्च को जारी कर दिये गये थे। उल्लेखनीय है कि वन विभाग के वनरक्षक एवं वन विकास निगम के क्षेत्ररक्षक का अभिलेख परीक्षण, शारीरिक माप एवं पैदल चाल की कार्रवाई वन विभाग द्वारा 24 मई से 27 मई के मध्य कराई गई थी। इसमें अधिक गर्मी के कारण कार्रवाई स्थगित की गई थी। साथ ही लोकसभा चुनाव में ड्यूटी होने के कारण अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हो सके थे। ऐसे अनुपस्थित एवं 5 जिलों के शेष संविदा अभ्यर्थियों के लिये शारीरिक माप परीक्षा अब 26 जून से 28 जून तक संबंधित जिला वन मण्डलों में आयोजित की जायेगी।

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) कमलिका मोहन्ता ने बताया कि समय-सारणी की विस्तृत जानकारी वन विभाग की वेबसाइट www.mpforest.gov.in  पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी द्वितीय चरण की प्रक्रिया के लिये सभी आवश्यक मूल अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE