BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2024, 11:07 am
KHABAR : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में भव्यता के साथ मनाया क्षेत्रीय परिवार कल्याण संस्था कावा का स्थापना दिवस, प्रतिभागियों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में क्षेत्रीय परिवार कल्याण संस्था कावा का स्थापना दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने एक से एक प्रस्तुति पेश कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। सीआरपीएफ कैम्पस में क्षेत्रीय परिवार कल्याण संस्था कावा नीमच ने ग्रुप केंद्र के ऑपन थियेटर में बीती शाम अपना 29 वां स्थापना दिवस‌ शानदार ढंग से मनाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्षा क्षेत्रीय परिवार कल्याण केंद्र नीमच रिबेका एम सिमटे का मोना सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। खचाखच भरे ऑपन थियेटर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने डांस की आकर्षक  प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सप्ताह भर तक चलीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागी बालक और बालिकाओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर सी.आर.पी.एफ. के शहीद, दिवंगत कार्मिकों की विरांगनाएं और परिजन को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बताया कि सीआरपीएफ में वर्ष 1995 में श्कावाश् की स्थापना की गई थी। कावा की स्थापना का मुख्य उद्देश्य सीआरपीएफ के परिजनो का कल्याण और उनकी समस्याओं का निराकरण करना है।इस मौके पर आशा सूद, सुरजीत कौर, मोना सिंह, सरिता नेगी, डॉ. नीलम चंचल पटेल, सभी ऑफिसर्स लेडी वाईव्स सहित कैम्पस के सभी संस्थानों से सम्माननीय महिलाएं एवं परिवार कल्याण केन्द्र की अन्य महिलाएं भी मौजूद रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE