रतलाम। शहर के सीएम राइज विनोबा उच्चतर माध्यमिक स्कूल अंबेडकर नगर में जिले की पहली रोबोटिक लैब एवं स्कूल बस का शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। सीएम राइज सरकारी स्कूलों में पहला स्कूल होगा, जहां आने वाले बच्चों को स्कूल बस सेवा का लाभ मिलेगा।
मंत्री काश्यप के स्कूल पहुंचते ही विद्यार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। स्कूल प्रबंधन द्वारा स्वागत किया। रोबोटिक लैब का शुभारंभ करने के पश्चात मंत्री काश्यप ने लैब का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री काश्यप ने कहा सीएम राइज स्कूल पूरे विश्व में रतलाम को गौरवांवित कर रहा है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, प्राचार्य डॉ. संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्रसिंह राठौड़, स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।