मनासा। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत नीमच जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इसके अभियान के तहत रविवार को मनासा सहित सभी ग्रामीण अंचल के पोलियो बूथ पर पोलियो की खुराक शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पिलाई गई हैं। जिले में रविवार को डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाकर सुरक्षा घेरे में लाया गया हैं। शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता यशोदा राव व श्याम धनगर व चारभुजा मंदिर परिसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा राठौर गायत्री शर्मा द्वारा सुबह 7बजे से बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई साथ ही उनका वजन और लंबाई नापी ।वही ग्राम भाटखेड़ी के चारभुजा मंदिर सहित सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पल्स पोलियों की दवा पिलाई गई। वहीं बाकी बचे बच्चांे को घर घर जाकर पल्स पोलियों की दवाई पिलाई जायेगी।