BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2024, 3:29 pm
KHABAR : शहर के विनोबा नगर क्षेत्र में 45 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया लोकार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। शहर के विनोबा नगर क्षेत्र में 45 लाख की लागत से निर्मित विधायक सामुदायिक भवन का लोकार्पण शनिवार को प्रदेश के सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। मंत्री कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र में सामुदायिक भवन की आवश्यकता थी, इस कारण से यहां इसका निर्माण किया गया। योजनाओं को लेकर हम नए सौंपान के साथ आगे बढ़ रहे है। यह परिर्वतन की क्रांतिकारी लहर है।आपने कहा कि यह क्षेत्र अलग-अलग वार्डों का संगम क्षेत्र है। सामुदायिक भवन के बाद जल्द ही संजीवनी क्लीनिक भी बनकर तैयार हो जाएगा। छोटा सामुदायिक भवन आज की बडी आवश्यकता बन गई है। परिवार में होने वाले छोटे-मोटे आयोजनों के लिए इस तरह के भवन की आवश्कता होती है। इसका पूरा लाभ क्षेत्र की जनता उठाएगी। फिलहाल आगामी कुछ समय के लिए सीएम राइज स्कूल को यहां भी संचालित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की योजनाएं नए स्वरूप में हमारे सामने आ रही है।

कार्यक्रम के पश्चात मंत्री काश्यप ने पौधा रोपण भी किया।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मंत्री काश्यप द्वारा बीते 10 वर्षों में शहर की दशा एवं दिशा को बदलने का कार्य किया है। आज रतलाम में चारो और विकास की गंगा बह रही है। इसी क्रम में मंत्रीजी द्वारा आज लोकार्पण के माध्यम से सामुदायिक भवन आमजन को सौंपा जा रहा है, इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। लोकार्पण के अवसर पर मनोहर पोरवाल, जयवंत कोठारी, प्रहलाद राठौड़, सोना शर्मा, मनोज शर्मा, विनोद यादव, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, सुबेंद्रसिंह गुर्जर, लोकेश जायसवाल, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, हेमंत राहोरी, राकेश परमार, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, विशाल शर्मा, राजू सोनी, धर्मेंद्र व्यास, पार्षद शक्तिसिंह, अनीता वसावा, कविता चौहान, धर्मेंद्र रांका, हीना मेहता, रणजीत टांक, देवकन्या मीणा, संगीता सोनी, राजेश माहेश्वरी, जयेश वसावा, मुकेश मीणा, पवन सोमानी, हार्दिक मेहता, गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, संजय पांडे आदि उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने दिया। संचालन मनोज शर्मा ने किया आभार विनोद यादव ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE