नीमच। तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की आज सुबह 8 बजे से शुरुआत हो गई। नीमच में जिला चिकित्सालय स्थित पल्स पोलियो बूथ पर कलेक्टर दिनेश जैन पहुंचे और बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई। इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान और डिप्टी कलेक्टर प्रीति सिंघवी जी मौजूद रहे। कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का मध्य प्रदेश में यह दूसरा चरण है। जिले में 802 टीमों के माध्यम से तीन दिवसीय शिविर 23, 24, 25 जून को पल्स पोलियो अभियान में 1604 वैक्सीनेटर तैनात रहेंगे। 107 सुपरवाइजर,21 ट्रांजिट और 18 मोबाइल टीम रहेगी। आज उन्होंने पोलियो बूथ पर अभिभावकों के साथ अधिक से अधिक बच्चों को पहुंचने की अपील की है। कल से घर-घर जाकर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। उल्लेखनीय की पल्स पोलियो के लिए 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर सुबह 8 बजे से 5 बजे तक दवाई पिलाई जा रही है।