मंदसौर। जिले में आज से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 0 से 5 साल तक के 58 हजार बच्चों को जिले में पोलियो की खुराक पिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है। सुबह जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी अभियान का हिस्सा बने आए। बच्चो को पोलियो ड्राप पिलाई। वहीं जिले के सभी विकासखंडों में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर द्वारा पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
आज दिनभर जिले पोलियो बूथ, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी इसके बाद वंचित रहने वाले बच्चो को 24 व 25 जून को भी घर-घर जाकर पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी।