BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 10:00 am
BIG NEWS : सीएम मोहन सीजी के डिप्टी सीएम से करेंगे मुलाकात, जबलपुर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, कांग्रेस ने बागी विधायकों को लेकर खोला मोर्चा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात करेंगे। सीएम आज जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।


सीएम के आज के कार्यक्रम
सीएम मोहन सुबह 8ः30 बजे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव मुलाकात करेंगे। सीजी एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल से भी भेंट करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे। जहां वे रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 2ः 55 बजे जबलपुर से भोपाल पहुंचेंगे। दोपहर 3ः15 बजे मंत्रालय में आगामी बजट पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। शाम 4 बजे उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। इस मीटिंग में इंडस्ट्रीयल समिट, रीजनल समिट पर बातचीत करेंगे। पिछली इंडस्ट्रीयल समिट, रीजनल समिट की समीक्षा भी करेंगे।


बागी विधायकों के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
आज कांग्रेस विधायक विधानसभा अध्यक्ष से बागी विधायकों की शिकायत करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष को नेता प्रतिपक्ष सदस्यता निरस्त करने के लिए पत्र भेजेंगे। कांग्रेस पार्टी पूरे प्रमाण के साथ और नियम के साथ सबूत देने की तैयारी में है। सुप्रीम कोर्ट के दलबदल को लेकर जो आदेश और नियम है, उन्हीं को ध्यान रख शिकायत करेंगे।


इसके बाद बागी विधायकों को लेकर आखिरी फैसला विधानसभा अध्यक्ष को होगा करना। कांग्रेस सदन में बागी विधायकों को अपने पक्ष में नहीं बिठाएगी। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत और निर्मला सप्रे बीजेपी में शामिल हुए है। दोनों नेताओं ने भाजपा में जाने के बावजूद विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE