BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 11:22 am
NEWS : प्रधानमंत्री कार्यालय ने फिर जताया राणावत पर भरोसा, उद्योग एवं इस्पात के केबिनेट मंत्री एचडी कुमारस्वामी का बनाया निजी सचिव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हम सब के लिये गर्व व हर्ष का विषय है कि तख्तसिंह राणावत चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार तहसील के चोगावड़ी गांव के रहने वाले हैं। कर्नाटक केडर के 2007 बेच के आईएफएस अधिकारी है। उनको पीएमओ कार्यालय के डीओपीटी के द्वारा लगातार दूसरी बार भारी उद्योग एवं इस्पात के केबिनेट मंत्री एचडी कुमारस्वामी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। तख्तसिंह राणावत आईआईटी चेन्नई से हैं। वर्ष 2007 में आईएफएस में उनका चयन हुआ था। पूर्व में राणावत कर्नाटक में कोडगु सर्कल, मदिकेरी में वन संरक्षक के पद पर तैनात थे। उन्होंने कारवाड़ा, बेल्लारी, रामनगर व चिकमंलूर में भी अपनी सेवाएँ दी है। 

राणावत ने कनकपुरा व रामनगर व बेल्लारी में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए एक ईमानदारी अधिकारी के रूप में ख्याति अर्जित की है। इनके पिता स्व. किशनसिंह राणावत पुलिस निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। माता मिट्ठूकंवर गृहीणी हैं। इस पद से पूर्व राणावत केन्द्रिय राज्य मंत्री शोभाकरंद राजे के निजी सचिव थे। राणावत शुरू से ही मेधावी छात्र थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेन्टपॉल, चित्तौड़गढ़ में हुई। मंत्रालय में उनकी पहचान एक ईमानदार अधिकारी के रूप में है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उन पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताते हुए भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय में निजी सचिव के पद पर उनको नियुक्त किया गया है। इनका अपने गांव चौगावड़ी से विशेष लगाव है। वे अपने व्यस्त समय में भी हर कार्यक्रम में गांव आते हैं। उनकी सादगी से पूरा गांव प्रभावित है। उन्होंने दो वर्ष पूर्व अपने पिता की स्मृति में एक शिव मंदिर व एक छतरी का निर्माण अपने गांव में करवाया। राणावत राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के दामाद है। उनकी नियुक्ति से पूरे चौगावड़ी में हर्ष का वातावरण है। सैंती क्षेत्र से क्षत्रिय समाज के घनश्यामसिंह पुरावत, गजेन्द्रसिंह खंगारोत, मंगलसिंह खंगारोत आदि के एक प्रतिनिधि मंडल ने कल दिल्ली पहुँच कर उनको हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE