नीमच। जिले के ग्राम रेवली देवली में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने 25 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, अर्जुन सिंह सिसोदिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित, सरपंच हाबुडी बाई भील, जनपद सदस्य रतन मलावत एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।