छिंदवाड़ा। सांसद विवेक बंटी साहू आज संसद भवन में शपथ लेंगे शपथ में भी आदिवासी समाज के गमछे को सर पर बांधकर पहुंचेंगे दरअसल विवेक बंटी साहू ने अपने चुनाव के दौरान आदिवासी भाइयों को यकीन दिलाया था कि वह सांसद जाएंगे तो आदिवासी समाज के पीले गमछे को ओढ़ कर जाएंगे।
इसी वचन को आज वह पूरा करते हुए संसद भवन में पहुंचे हैं जहां थोड़ी देर बाद वह शपथ ग्रहण करेंगे। गौरतलब हो कि चुनाव के दौरान भी विवेक बंटी साहू पीला गमछा डालकर चुनाव प्रचार करते थे आज ही इसी परिवेश में नजर आए उन्होंने सर पर एक पीला गमछा बांधे हुए हैं तथा पीला गमछा डालकर वह संसद भवन पहुंचे है।
5 बजे लेंगे शपथ
विवेक बंटी साहू लोकसभा में शपथ लेने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे हैं आज शाम को 5 बजे भी शपथ ग्रहण करेंगे इससे पहले वह सुबह आदिवासी भाइयों की शान समझे जाने वाले पीले गमछे को डालकर नजर आए विवेक बंटी साहू इसी गमछे के साथ संसद भवन में शपथ लेंगे।