BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 3:05 pm
BIG NEWS : एक्शन में सूबेदार सोनू बडगूजर, यमराज के शिकार से बचाने के लिए चलाया ये अभियान, हादसों में मौत पर लगाम के लिए पहल, आपके पास भी है ट्रैक्टर-ट्रॉली तो पढ़े  ये खबर

Share On:-

नीमच। बोवनी सीजन शुरू होने के साथ ही हाई-वे व शहर पर यमराज यानि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिन के साथ रात में भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ रहीं हैं। इनमें से ज्यादातर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रेडियम रिफलेक्टर नहीं होने से पीछे चलने वाले वाहनों को रात के समय में हादसे की आशंका सता रही है। 

कोतवाली थाना क्षेत्र से होकर निकलने वाले बघाना और मूलंचद मार्ग, शहरी क्षेत्र और हाई-वे पर लंबे समय से सड़कों पर दौड़ रहे कई कृषि और व्यावसायिक वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली में रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। ट्रॉलियों में बैक लाइट न होने से रात में पीछे चलने वाले लोगों के साथ हादसे की आशंका बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी उर्मिला चौहान के नेतृत्व में जिलें में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सोमवार को चौपड़ा चौराहे पर ट्रैफिक सूबेदार सोनू बडगूजर व सूबेदार धर्मेंद्र सिंह गौर ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम रिफलेक्टर लगाए, कृषि उपज मंडी व अन्य कार्यों के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली नगर में आते हैं। ट्रॉलियों के पीछे संकेतक के लिए रेडियम व रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण दिखाई नहीं पड़ती हैं। इसी को लेकर आज ये अभियान छेड़ा है। साथ जरूरी दस्तावेजों की भी जांच पड़ताल की और चालक को समझाइश दी गई है।

सरियों से लदी ट्रॉली में हादसे की आशंका
ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉलियों में किसी तरह के इंडिकेटर व ब्रेक लाइट नहीं होते हैं। इन पर रेडियम रिफलेक्टर ही हादसे से बचने का एक मात्र साधन होता है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेडियम रिफलेक्टर नहीं होने के कारण उनके रुकने का पीछे वाले वाहनों को आभास नहीं हो पाता है। एडवोकेट अमित शर्मा ने बताया कि कई बार देर रात चौराहों पर ट्रैक्टर ट्रॉली न दिखने से लोग टकराते-टकराते बचते हैं तो वहीं कई बार हादसे का शिकार भी हो जाते हैं।

कृषि कार्य के साथ माल ढुलाई में भी हो रहा ट्रैक्टर- ट्रॉली का उपयोग-
इसी तरह गांवों में ट्रैक्टर-ट्रालियों का उपयोग कृषि कार्य के अलावा माल ढुलाई में किया जाता है। रात के समय सड़क पर चलने या खड़ी ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगा होने से यह अंधेरे होने या वाहनों दूसरे वाहनों की लाइट पड़ने पर दिखाई नहीं देते हैं। इससे वाहनों की ट्रालियों से टकराने की संभावना रहती है।

इन हादसों से समझिए ट्रॉलियों पर रेडियम रिफलेक्टर लगाना क्यों है जरूरी-
आपको बता देवें 26 मई 2023 को नीमच में मनासा-मंदसौर रोड पर किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में वैन घुस गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर हैं। परिवार महाकाल दर्शन कर उज्जैन से लौट रहा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE