BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 3:19 pm
KHABAR : इंदौर में होगा मुनि प्रमाण सागर जी का वर्षायोग, 71 बसों और 140 कारों से बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे समाजजन को मुनिश्री ने दिया संकेत, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य एवं शिखरजी में बन रहे जैन तीर्थ गुणायतन के प्रणेता भोपाल में विराजित मुनि प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ का इस वर्ष का चातुर्मास इंदौर में होगा। जैन समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इसके लिए रविवार को इंदौर से 71 बसों एवं 140 कारों से दिगंबर जैन समाज इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों से भोपाल पहुंचे लगभग 4000 श्रद्धालु मुनि भक्तों ने मुनि ससंघ के श्री चरणों में सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चारित्र के नाम से सुसज्जित विशेष श्रीफल समर्पित करते हुए इंदौर में वर्षा योग करने का निवेदन किया।


वर्षों से प्रतीक्षा कर रहा है इंदौर
इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज इंदौर के अध्यक्ष नरेंद्र वेद, दयोदय चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र पप्पा, तुकोगंज दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष रानी अशोक डोसी, सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, श्रीफल समर्पण महामहोत्सव के प्रमुख मनोज अनामिका बाकलीवाल, समाजसेवी इंद्र सेठी, जैनेश झांझरी, हर्ष जैन, मनीष नायक, महावीर जैन, पवन सिंघई एवं ब्रह्मचारी अनिल भैया, नितिन भैया, अभय भैया ने अलग-अलग निवेदन करते हुए कहा कि गुरुदेव वर्षों से इंदौर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। आप इस वर्ष अपना चातुर्मास इंदौर में करने की स्वीकृति प्रदान करें। प्रत्युत्तर में मुनि प्रमाण सागर जी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि चातुर्मास का लाभ लेने के लिए सभी लोग हमेशा तत्पर रहते हैं लेकिन इस बार इंदौर वालों की तत्परता कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रही है। आप लोगों की इतनी अधिक संख्या में उपस्थिति आप सबके अंदर के उत्साह को भी उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि कुंडलपुर से हमारी गाड़ी इंदौर के लिए ही निकली है जो अभी भी ट्रैक पर है। करतल ध्वनि के बीच मुनिश्री ने यह भी संकेत दिया कि आप सबने आज जो भावना दिखाई है वह अवश्य फलीभूत होगी, संशय न करें। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि शमा जलाए रखिए, सुबह जरूर होगी, माहौल बनाए रखिए। प्रारंभ में गीतकार चिंतन बाकीवाला ने मंगलाचरण किया। आचार्यश्री के चित्र का अनावरण सुरेश जैन आईएएस, राजेश जैन आईएएस एवं गुणायतन परिवार के सदस्यों ने किया। विद्यासागर संस्थान भोपाल के पदाधिकारियों एवं सूतवाला परिवार ने दीप प्रज्वलन किया। मुनिश्री के पाद प्रक्षालन नवीन आनंद गोधा परिवार ने किया। मुनि संसघ को शास्त्र भेंट रानी अशोक डोसी, रमेश जैन एवं सुनील बिलाला ने किए। संचालन ब्रह्मचारी अभय भैया ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE