BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 3:28 pm
KHABAR : भारतीय पत्रकारिता महोत्सव इंदौर के जाल सभागृह में हुआ संपन्न, तीन दीनी आयोजन में देश के जाने-माने पत्रकारों के साथ विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों ने लिया भाग, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. द्वारा जाल सभागार में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का राज्य स्तरीय पुरुस्कार वितरण समारोह प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य मे हुआ। इस मौके पर मंच पर समाजसेवी डॉ. जितेंद्र मतलानी, नरेंद्र सलूजा विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह मे इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर , रीवा सतना आदि शहरों के राजनैतिक क्षेत्रों मे काम करने वाले प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और नया मीडिया के कई वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र और ट्रॉफी देकर राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। 


अपने संबोधन में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि यधपि आधुनिक तकनीक के कारण पत्रकारिता आज आसान हो गई है, लेकिन साथ में कुछ चुनौतियां भी बढ़ी है। किसी समय केवल प्रिंट मीडिया ही हुआ करता था, लेकिन अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया भी आ गया है। ऐसे में चुनौतिया और बढ़ गई है। इसलिए पत्रकारिता में विश्वनीयता का होना जरुरी है इसलिए पत्रकार  जो लिखे वह सत्यता और निष्पक्ष हो। 


विजयवर्गीय ने आगे कहा कि आज  के पत्रकारों को और अधिक परिश्रम करने की जरूरत है और यह बगैर समर्पण के संभव नहीं। इंदौर शहर ने शरद जोशी, प्रभाष जोशी, राजेंद्र माथुर, राहुल बारपुते, वेद प्रताप वैदिक, अभय छजलानी, मानक चंद्र वाजपेयी जैसे वरिष्ठ और महान पत्रकार दिए जो यहाँ की मिट्टी से अतः तक जुड़े रहे। ऐसे पत्रकारों से हम प्रेरणा लेकर स्वयं के जीवन को धन्य करें। 


अपने संबोधन में मंत्री सिलावट ने कहा कि पत्रकार बहुत मेहनती होते है और वे किसी भी खबर की तह में जाकर पूरी करते है। पत्रकारो को सच लिखना चाहिए। सिलावट ने पत्रकारिता महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से पत्रकारिता को भी एक नई दिशा मिलती है। 


अतिथी स्वागत स्टेट प्रेस क्लब के नवनीत शुक्ला, मनोहर लिंबोदीया, सोनाली यादव, सुदेश गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, नईम कुरैशी, पुष्कर सोनी ने किया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह आकाश चौकसे, शीतल राय, प्रवीण कुमार खारीवाल, कीर्ति राणा, बंशीलाल मतलानी ने प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन आलोक वाजपेयी ने किया। आभार माना प्रवीण कुमार खारीवाल ने। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के पत्रकार और पत्रकारिता के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE