BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 3:44 pm
BIG REPORT : मंदसौर जिले की नाहरगढ़ थाना पुलिस और ये अभियान, जब अधिकारियों ने की कार्रवाई तो हत्थे चढ़े आरोपी, बड़ी मात्रा में जब्त की शराब, पढ़े रवि पोरवाल खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की नाहरगढ पुलिस ने नशा मुक्ति सप्ताह के दौरान ज़न जागरूकता अभियान चलाया। वहीं उल्लंघनकर्ता के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की। 1000 लीटर करीबन लहान व निर्माण सामग्री नष्ट और 57 लीटर कच्ची महुआ की शराब जप्त, 04 व्यक्त्तियों पर आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज।

पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा समाज में नशे के विरूद्द जागरूकता लाने हेतु दिनांक 20.06.2024 से 26.06.2024 तक नशामुक्ति जनजागृति सप्ताह के रूप में आयोजित किये जाने संबंधी आदेश के तारतम्य में अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं कीर्ती बघेल एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी व टीम द्वारा ग्राम पाल्यामारू बांछड़ा डेरों में अवैध शराब के संबंध में दबिश देकर आबकारी एक्ट के कुल 04 प्रकरणों में 57 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की व कुल 1000 लीटर लहान नष्ट करने की कार्यवाही कर नशा मुक्ति के संबंध में जन-जागृति अभियान अन्तर्गत नुक्कड़ सभा का आयोजन कर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार समाज में नशे के विरूद्द ज़न जागरूकता लाने हेतु  नशामुक्ति जनजागृति सप्ताह के रूप में आयोजित किये जाने संबंधी आदेश प्राप्त हुए, जिसके संबंध में आज दिनांक 23.06.24 को थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी व्दारा एक विशेष टीम का गठन कर ग्राम पाल्यामारू बांछड़ा डेरों में अवैध शराब के संबंध में दबिश कार्यवाही की गई, जिसके अन्तर्गत भुलीबाई पति शान्तीलाल बांछड़ा उम्र 50 वर्ष, किरणबाई पति मनोज बांछड़ा उम्र 25 वर्ष, शान्तीबाई पति भगवानलाल बांछड़ा, उम्र 59 वर्ष  व गिलासीबाई पति शान्तीराम  बांछड़ा 60 वर्ष चारों निवासी पाल्यामारू के कब्जे से कुल 57 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की गई व अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त 1000 लीटर लहान नष्ट किया गया। आरोपियों के खिलाफ 34 आबकारी अधिनियम में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। यह कार्यवाही नाहरगढ़ पुलिस व्दारा सतत की जावेगी।

नशा मुक्ति के संबंध में जन-जागृति अभियान अन्तर्गत ग्राम पाल्यामारू में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उपस्थित ग्रामीणजनों को अवगत कराया व शपथ दिलाई गई ।  

नाम आरोपियाः-
- भुलीबाई पति शान्तीलाल बांछड़ा उम्र 50 वर्ष, निवासी पाल्यामारू     
 - किरणबाई पति मनोज बांछड़ा उम्र 25 वर्ष निवासी पाल्यामारू     
 - शान्तीबाई पति भगवानलाल बांछड़ा, उम्र 59 वर्ष  निवासी पाल्यामारू     
- गिलासीबाई पति शान्तीराम  बांछड़ा 60 वर्ष निवासी पाल्यामारू
    
सराहनिय कार्य-      
थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक आर.सी. दांगी, उनि. जे.सी. हाड़ा, सउनि. करूणानिधिसिंह,   प्र.आर. 642  जुझारलाल, प्र.आर. 30 नरेन्द्रसिंह, आर. 311 महेन्द्रसिंह, आर. चालक लियाकत मेव का सराहनीय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE