देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति और अंतर विभागीय समंवय से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास बिहारी सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जिले के जिन तालाबों में दिसंबर तक पानी रहता है। उनमें मछली पालन के लिए योजना बनाए। बरसात शुरू होते ही मछली पालन के लिए बीज तैयार कर लें। मछली पालन के लिए जिले में तालाबों का चिह्नांकन कर लें। तालाबों में मछली पालन के लिए यूजर ग्रुप बनाए और स्व सहायता समूह को भी मछली पालन कार्य में शामिल कर ट्रेनिंग दें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने शासकीय कार्यालयों में रूफ रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्रों में निवासरत को नागरिकों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के अंदर नदी-नालों पर बोरी बंधान व स्टाप डेम बनाने का एक सप्ताह के अंदर कर लें। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों व पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे छात्रावासों को नियमित निरीक्षण करें तथा बोरिंग के पानी की जांच कर लें। कलेक्टर गुप्ता ने नल जल योजना की समीक्षा कर निर्देश दिये कि जिस ग्राम में नल जल योजना पूर्ण हो गई है, वहां योजना को हैंडओवर करने की कार्यवाही करें।