BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2024, 10:17 am
KHABAR : मुख्य कार्यपालन अधिकारी से ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार, आवास निर्माण में लगे मजदूरों का आज तक नहीं हुआ भुगतान, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर  

Share On:-

जयसिंहनगर। ग्राम पतेरा टोला हुडरहा ग्राम पंचायत हिडवाह के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर को ज्ञापन देकर सम्बन्धित जबाबदारो पर कार्यवाही कर उनके मजदूरी का भुगतान कराने हेतु निवेदन किया गया।


ग्रामीणों द्वारा आवेदन करते हुए बताया गया कि हम प्रार्थी गणों के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया था जो कि हमारे द्वारा स्वयं के व्यय पर मजदूर लगाकर आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है परंतु आज दिनांक तक हम लोगों के आवास निर्माण में लगे मजदूरों का मजदूरी भुगतान नहीं किया गया हमारे द्वारा ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक शेषराज सिंह से फोन एवं मौखिक रूप से संपर्क कर मजदूरी भुगतान करने की बात की गई किंतु उनके द्वारा आजकल कहकर बात को टाल दिया जाता है जिससे हमें ऐसा प्रतीत होता है कि ग्राम के फर्जी लोगों के साथ साठगांठ कर मजदूरी की राशि उनके खाते में स्थानांतरित कर गवन कर लिया गया है।


मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दिया दिलासा:-
मुख्य कार्यपालनअधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर द्वारा उक्त ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए जांच टीम गठित कर जांच करवाने की बात की गई एवं उनके द्वारा यह भी कहा गया कि अगर इसमें कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी।


पहले भी कर चुके हैं आवेदन:- ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह कोई नई बात नहीं बल्कि इसके पहले भी पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की गई किंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई और ना ही हमारा भुगतान कराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE