खरगोन। पिछले दो दिन की बारिश की बाद शहर में जगह- जगह जलजमाव ने नपा की जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी है। नाले. नालियां चौक होने के साथ ही मुख्य बाजारों में पानी निकासी की व्यवस्था नही होने से सड़कों पर पानी जमा हो रहा है, अंजूमन नगर में हालात यह है कि बारिश थमने के बाद भी पानी सड़क पर जमा होकर दुकानों में घुस रहा है। इतना ही नही यहां बार- बार प्रदर्शन के बाद हाल ही में बनाई गई सड़क भी पहली ही बारिश में गड्ढो में तब्दील हो गई है, जगह- जगह गड्ढे पड़ जाने से इन गड्ढ़ों में जमा हुआ पानी राहगिरों पर उड़कर विवाद का कारण बन रहा है। उल्लेखनीय है कि अंजुमन नगर रहवासी इलाका होकर यहां कपडो़ का बडा़ बाजार भी है, यहां बड़ी संख्या में कटलरी, कपड़ा आदि दुकानें होने से सैकड़ों लोगों की आवाजाही यहा बनी रहती है।