BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2024, 10:27 am
BIG NEWS : एमपी के 32 जिलों में मानसून ने दी दस्तक, गरज-चमक के साथ इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए नीमच, मंदसौर का हाल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक देते ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर चंबल संभाग छोड़ प्रदेश के 32 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज आधे से ज्यादा एमपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।


32 जिलों में मानसून की दस्तक
प्रदेश के 32 जिलों में मानसून ने दस्तक दे चुका है। जिसके चलते ज्यादातर जिलों में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने आज मध्यप्रदेश के 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इंदौर-उज्जैन समेत 16 जिलों में गरज-चमक का अनुमान जताया है। वहीं सोमवार को दिन में प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाए रहे थे। राजधानी भोपाल के साथ कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश भी देखी गई। इधर ग्वालियर में मानसून का इंतजार है। यहां का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।


इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार बुरहानपुर, नर्मदापुरम, खरगोन, बड़वानी, अशोकनगर, गुना, श्योपुरकलां में आकाशीय बिजली गिरने-चमकने के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।


5 दिन में मानसून करेगा पूरे प्रदेश को कवर
इधर 25-26 जून को स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण 3 दिन के अंदर मानसून मध्यप्रदेश के 32 जिलों में पहुंच गया है। अगले 5 दिन में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल संभाग में मानसून पहुंचेगा। वहीं इस बार सामान्य से 106ः तक बारिश होने का अनुमान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE