गरोठ। बोलिया नगर में आये दिनों सहायक सचिव प्रशांत व्यास दिनभर पंचायत से रहते गायब लोगों को काफी परेशानी हो रही है, सोचने वाली बात यह है कि सहायक सचिव बोलिया निवासी ही है और शासन द्वारा ही उन्हें उन्ही के निवास बोलिया पंचायत के ही सहायक सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। अपने ही गांव में कोई सहायक सचिव अपनी ड्यूटी टाइम से नहीं कर सकता। ऐसे में प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े।
जब मीडिया ने गरोठ जनपद सीईओ धर्मेद्र को कॉल किया तो वह कोई मीटिंग में होने के कारण कॉल नहीं उठा पाए। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सहायक सचिव के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई करने की मांग की है।