चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर आलोक रंजन के दिशा निर्देशानुसार आयुक्त नगर परिषद रविंद्र सिंह यादव के निर्देशन में नगर परिषद क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के आवेदकों के सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत पेंशन के फॉर्म हाथों-हाथ भरवाए गए। बंशीलाल भोई ,दाखी बाई भोई, उषा लड्ढा, गायत्री दमामी के पेंशन फॉर्म जिला परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन विनोद कुमार गन्ना के संज्ञान में लाया गया उन्होंने तत्परता दिखाते हुए लाभान्वितों के सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत पेंशन केआवेदन फॉर्म तुरंत ऑनलाइन करवाए गए एवं हाथों-हाथ स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया गया। अति कलेक्टर भू अवाप्ति सुरेंद्र कुमार पुरोहित द्वारा संबंधित लाभार्थियों को पेंशन के प्रपत्र दिए गए।आवेदकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य सचिव सुधांशु पंथ, सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, सभापति नगर परिषद् संदीप शर्मा, अतिरिक्त कलेक्टर सुरेंद्र कुमार पुरोहित, आयुक्त नगर परिषद रविंद्र सिंह यादव जिला परियोजना अधिकारी एवम प्रभारी पेंशन विनोद कुमार गन्ना का आभार व्यक्त किया।