BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2024, 12:06 pm
BIG REPORT : खजुराहो में खुल सकता है एमपी का दूसरा सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद वीडी शर्मा को दिलाया भरोसा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश को जल्द ही दूसरा सैनिक स्कूल मिल सकता है। मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खजुराहो में सैनिक स्कूल खोलने की मांग की। सांसद की मांग पर राजनाथ सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। 


दरअसल मध्य प्रदेश में रीवा के अलावा एक भी सैनिक स्कूल नहीं है। ऐसे में कई छात्र जो इसमें पढ़ाई करना चाहते हैं, सीट न होने की वजह से वे वंचित हो जाते हैं। इसी को देखते हुए खजुराहो सांसद ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अपने क्षेत्र में एक सैनिक स्कूल खोलने की मांग की है। अगर सरकार उनकी मांग को मान लेती है तो ऐसे में कई छात्रों को लाभ मिल सकता है। 


खजुराहो में सैनिक स्कूल खोलने से छात्रों को एयरपोर्ट, पायलट ट्रेनिंग सेंटर की सुविधा मिलेगी। खजुराहो में विमान और हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग सेंटर है। वीडी शर्मा की मांग से न सिर्फ खजुराहो बल्कि प्रदेश भर के छात्रों को फायदा होगा।


सैनिक स्कूल में बेहतरीन शिक्षा के साथ ही अनुशासन और ट्रेनिंग भी दी जाती है। वहां से पासआउट छात्र बेहतर इंसान बनने के साथ ही करियर में भी नई उपलब्धियां हासिल करने के योग्य बनते हैं। बता दें, आम नागरिकों के बच्चे भी सैनिक स्कूल में एडमिशन ले सकते हैं। सैनिक स्कूल में प्रवेश मानदंडों के अनुसार अंक लाने वाले हर स्टूडेंट को यहां पढ़ाई करने का अवसर मिलता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE