BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2024, 12:26 pm
KHABAR : भोपाल से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था कल होगा रवाना, शिवभक्त साथ ले जाएंगे रामलला की 51 प्रतिमाएं, त्रिशूल और तिरंगा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। अमरनाथ यात्रा आगामी 29 जून से शुरू होगी। इसके पहले 26 जून से यात्रियों की रवानगी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसी दिन ओम शिव शक्ति सेवा मंडल समेत कई संस्थाओं के पहले जत्थे भी रवाना होंगे। मंडल के पहले और 10 जुलाई को जाने वाले जत्थे में शामिल श्रद्धालु अपने साथ रामलला की छोटी प्रतिमाएं, त्रिशूल व तिरंगा साथ लेकर जाएंगे। उनका कहना है कि श्रीराम ने भी शिवलिंग की स्थापना कर रामेश्वर पूजा की थी। अयोध्या में रामलला विराजमान हो चुके हैं, तो उनके उसी स्वरूप को अपने साथ ले जाएंगे। पांच जत्थों द्वारा रामलला की 51 प्रतिमाएं अमरनाथ गुफा तक ले जाई जाएंगी। इनमें डेढ़ फीट की एक प्रतिमा वहां मंडल विराजमान कराएगा जबकि बाकी श्रद्धालु अपने साथ वापस लाकर घरों में रखेंगे।


ऑनस्पाट रजिस्ट्रेशन
भटेजा ने बताया कि अनेक लोग ऐसे हैं, जिनको अपनी पसंदीदा तिथि में अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। इसलिए कई लोग जत्थों के साथ और कई लोग अलग से जम्मू जाकर वहीं पर रजिस्ट्रेशन कराएंगे। इसकी वजह यह है कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा जम्मू में पांच स्थान सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, महाजन सभा सामुदायिक हाल, बालटाल व पंचतरणी में ऑन स्पाट रजिस्ट्रेशन भी किए जाएंगे।


अष्टधातु से बनी है डेढ़ फीट की एक प्रतिमा
दूसरी ओर भोपाल जिले से 15 हजार से अधिक लोग अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे। यात्रा 29 जून से शुरू होकर 17 अगस्त रक्षा बंधन तक चलेगी। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल व हरिओम मंडल समेत कई संस्थाओं के पहले जत्थे 26 जून को भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना होंगे। मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि मंडल की ओर से 51 रामलला की प्रतिमाएं मंगाई गई हैं। इनमें डेढ़ फीट की एक अष्टधातु की प्रतिमा है, शेष विभिन्न प्रकार के स्टोन से बनी है, जो छह से 8 इंच तक की हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE