चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मंगलवार को प्रातः काल मधुवन स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर विधानसभा क्षेत्र में खुशहाली, अच्छी बारिश की कामना करते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर पण्डित राकेश शास्त्री, पुजारी भरत वैष्णव, सोहन सिंह भाटी, खुशपाल सिंह, कुलदीप शर्मा, अरविन्द शर्मा, मनीष जैन, उदयलाल प्रतापत, राजेन्द्र शर्मा, सत्यनारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।