BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2024, 2:55 pm
KHABAR : इंदौर में फिटजी कोचिंग के सेंटरों पर क्लासेस बंद, पेरेंट्स ने कलेक्टर से शिकायत कर फीस वापस दिलवाने की मांग की, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। आईआईटी-जेईई की तैयारी करवाने वाली कोचिंग क्लास फिटजी के सेंटर इंदौर में बंद हो गए हैं। सेंटरों पर क्लासेस नहीं लग रही है। टीचर सेंटर छोड़ चुके है। परेशान परिजन मंगलवार को कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। प्रशासन से मामले की शिकायत कर पेरेंट्स ने बच्चों की जमा फीस वापस दिलवाने की मांग की है। मामले में कलेक्टर ने पेरेंट्स को आश्वस्त किया है कि सेंटर पर अधिकारी जांच करने जाएंगे और फीस भी वापस करवाई जाएगी।


दरअसल, फिटजी कोचिंग क्लासेस बंद हो गई है श्रम्म् सहित अन्य कांपटीशन एग्जाम की तैयारी करने वाले इंदौर के तीन कोचिंग सेंटर बंद होने से स्टूडेंट का भविष्य अंधकार में हो गया है। स्टूडेंट्स द्वारा 1 से 2 लाख रुपए एडवांस देकर कोचिंग क्लास में एडमिशन लिया गया था। अचानक कोचिंग क्लास मैनेजमेंट ने हाथ पीछे खींच लिए। क्लासेस लगना बंद हो गई। पेरेंट्स ने क्लासेस के बारे में सेंटरों पर पता किया तो उन्हें फंड नहीं होने की बात मैनेजमेंट ने कही।


दो साल की एडवांस फीस ली
फिटजी सेंटर में हमने आईआईटी-जेईई की तैयारी के लिए बच्चे का एडमिशन करवाया था। हमसे दो साल की फीस एडवांस में ले ली गई है। फीस लेने के बाद फिटजी वालों ने बच्चों की क्लास लेना बंद कर दी है। जेईई की कोचिंग बच्चे ले रहे हैं लेकिन पिछले एक महीने से कोचिंग देना बंद कर दिया है। टीचर सेंटर जोड़ कर जा चुके हैं। फिटजी वालों का कहना है कि उनके पास फंड नहीं है। फिलहाल हमारे पास 50 पेरेंट्स की लिस्ट है, जिनका टोटल अमाउंट 50 लाख रुपए होता है। ये फीस हमें दिलाई जाए। फिटजी मैनेजमेंट फीस हड़पना चाहता है। इंदौर में फिटजी की तीन ब्रांच है। कलेक्टर ने 7 दिन में मामले का निराकरण कर फीस वापस दिलवाने की मांग की है। आज की स्थिति में बच्चे का दूसरे सेंटर में एडमिसन करवाने के लिए भी फंड नहीं है।


ये बोले कलेक्टर
कोचिंग क्लास फिटजी में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स शिकायत करने आए थे। पेरेंट्स का कहना है कि बच्चों की क्लासेस नहीं लग रही है। फीस भी वापस नहीं की जा रही है। बहुत ही गंभीर मामला है। अगले दो-तीन दिनों में टीम भेजकर वहां जांच करवाएंगे। अगर शिकायत सही पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। क्लासेस नहीं लग रही है तो फीस भी वापस करवाई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE