देवास। बारिश के शुरुआती दौर के साथ शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के किसान अब सोयाबीन सहित अन्य खरीफ फसलों की बोवनी करने में जुट गए हैं। इस वर्ष पूरे जिले में 3 लाख 34 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन के साथ अन्य फसलों की बोवनी होगी। कृषि विभाग ने 4 इंच बारिश होने के बाद ही किसानों को बोवनी करने की सलाह दी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी जून माह के आखरी सप्ताह में बारिश के साथ किसानों ने बोवनी प्रारंभ कर दी थी हालांकि देवास में अभी तक ढाई इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। एक दिन पहले हुई जोरदार बारिश के बाद खेतों में फिलहाल नमी बनी हुई है। जिसके चलते किसान अब बोवनी करने लगे है।
खरपतवार नष्ट करके ही बोवनी करें
जिले में कुल खरीफ फसल का प्रस्तावित रकबा 3 लाख 34 हजार हेक्टेयर रखा गया है। कृषि विभाग के अधिकारी ने कृषकों से अपील की है अच्छी गुणवत्ता का बीज अंकुरण परीक्षण कर लें, खेत को अच्छी तरह तैयार करे एवं खरपतवार नष्ट करके ही बोवनी करें।