इंदौर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के 21 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम 7 जुलाई को राजीव गांधी चौराहा स्थित शुभकारज गार्डन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे गणेश मंडल पूजन, माता पूजन और हल्दी के साथ यज्ञोपवीत संस्कार से होगी। उसके बाद दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।
आयोजन समिति के संयोजक प्रमोद ओझा, अध्यक्ष कुलदीप ओझा और सचिव धीरेंद्रकुमार ओझा ने बताया कि उपनयन संस्कार कार्यक्रम में इंदौर और मालवांचल के बटुक, पालक और उनके रिश्तेदार शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 8 बजे गणेश पूजन से शुरू होगा। उसके बाद हल्दी के साथ अन्य यज्ञोपवीत संस्कार किए जाएंगे। इसके बाद 21 बटुकों का सामूहिक उपनयन किया जाएगा। सुबह 9 से 11 बजे तक गृह शांति एवं 11 बजे से अभिजीत मुहूर्त में यज्ञोपवीत धारण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।