शाजापुर। शहर की अयोध्या बस्ती में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर मंगलवार को कलेक्टर ऋजु बाफना ने दस्तक अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत छोटे बच्चों में कुपोषण, कमजोरी, एनीमिया, सिकल सेल जैसी अन्य गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग का दस्तक अभियान आज से प्रारंभ होकर 27 अगस्त तक चलेगा. इसमें जिले के पांच वर्ष तक के बच्चों को घर बैठे मुफ्त इलाज मिलेगा। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीम घर-घर जाएंगी. बच्चों की जांच करके उनका उपचार करेगी।
स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुमित यादव ने बताया स्क्रीनिंग के दौरान 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान रेफरल एवं प्रबंधन, समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की बिजली पहचान कर प्रबंधन और रेफरल, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रोटोकॉल आधारित प्रबंधन, 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को आयु अनुरूप विटामिन-ए की दवा पिलाई जाएगी।
5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्य कालीन दस्त रोग की पहचान व नियंत्रण के लिए ओआरएस. की गोली दी जाएगी।