BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2024, 4:16 pm
BIG REPORT : जिले का थाना रावटी अैर अज्ञात महिला का शव, जब खाकी जुटी जांच में तो हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा, आरोपियों ने कबूला जुर्म, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। दिनांक 12.06.2024 को सूचनाकर्ता मुकेश पिता गुलाबसिंह डामोर निवासी बोरपाडा थाना रावटी ने सूचना किया कि ग्राम सेलेज डामर मेरी ग्राम पंचायत मे आता है करीबन 11.00 बजे सूचना मिली की माही नदी पुलिया के निचे पानी मे किसी की लाश दिख रही है व पहचान मे नही आ रही है तथा अज्ञात महिला की लाश होकर पुरी नग्न अवस्था मे होकर काला ब्लाउज पहने है तथा दोनो हाथ पिछे से ओंढने के गमछे से बंधे है, सूचना पर से मर्ग क्रमांक 44/2024 धारा 174 जा.फौ. का कायम कर जाँच मे लिया गया, अज्ञात मृतिका की शिनाख्ती करवाते उक्त महिला की शिनाख्त सीमा पिता थावरा कतिजा निवासी वालारुण्डी थाना शिवगढ द्वारा अपनी माता पार्वती पति थावरा कतिजा उम्र 35 साल निवासी वालारुण्डी थाना शिवगढ के रुप मे शिनाख्त किया गया। मृतिका पार्वती का पी.एम. कराया गया, मर्ग जाँच करते मृतिका के परिजनो के कथन लेते बताया कि मृतिका पार्वती दिनांक 11.06.2024 की रात्री मे किसी व्यक्ति के साथ गई थी तथा उसका मोबाईल भी साथ ले गई थी फिर घर नही आई है। मर्ग जाँच करते किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका पार्वती के साथ मारपीट कर हत्या कर हाथ बांधकर नदी मे फेंक देना पाया गया जिस पर अपराध क्रमांक 305/2024 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।विवेचना के दौरान आये तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376(डी),120- बी  भादवि इजाफा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध सदर मे आऱोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं एस.डी.ओ.पी. सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में रावटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना रावटी की टीम गठित की गई।  प्रकरण की विवेचना में सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियो के बारे मे जानकारी प्राप्त की गई। संदिग्ध व्यक्ति सुरेश पिता बारजी देवदा निवासी गुन्दीनाका मानपुरा थाना बाजना एवं विदेश पिता मांगु डिंडोर निवासी गुन्दीनाका मानपुरा थाना बाजना की तलाश की गई जो घटना दिनांक के बाद से गाँव से बाहर फरार होना पाया गया बाद संदेहीयो की तलाश करते मिलने पर विस्तृत पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी सुरेश पिता बारजी देवदा उम्र 22 साल निवासी गुन्दीनाका मानपुरा थाना बाजना एवं विदेश पिता मांगु डिंडोर उम्र 20 साल निवासी गुन्दीनाका मानपुरा थाना बाजना को गिरफ्तार किया एवं मृतिका  के मोबाईल व कपडे आरोपी द्वारा छुपाए हुए स्थान से निकालकर पेश करने पर जप्त किये। आरोपीगणो को माननीय न्यायालय मे पेश किया जावेगा ।             
          
गिरफ्तार आरोपी- 
- सुरेश पिता बारजी देवदा उम्र 22 साल निवासी गुन्दीनाका मानपुरा थाना बाजना।
- विदेश पिता मांगु डिंडोर उम्र 20 साल निवासी गुन्दीनाका मानपुरा थाना बाजना

सराहनीय भूमिका-
उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक जय प्रकाश चौहान थाना प्रभारी रावटी, उनि रामसिंह खपेड, उनि निशा चौबे, प्र.आर 706 आतिश धानक, प्र.आर जगदीश डाबे, प्र.आर बद्रीलाल चौधरी, आर महेश मईडा, आर राहुल मेडा, आर निलेश कटारा, आर राहुल चौहान, आर. श्रवण कुमार मईडा, आर. अनिल अमलियार, आर राजेश बक्षी, आर बहादुर डांगी, म.आर. रुकमणी आदि एवं साईबर सेल रतलाम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE