रतलाम। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर द्वारा आदिवासी समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर रतलाम मेंआदिवासी छात्र संगठन ने प्रदर्शन किया। मुर्दाबाद के नारे लगाए। छात्रों ने अपने हाथों से खून निकालकर विरोध जताया। छात्रों का कहना था कि शिक्षा मंत्री ने आदिवासी समाज की डीएनए की जांच की मांग कि है तो हम उनको हमारा खून पहुचाएंगे। वह जांच करा ले। शिक्षा मंत्री माफी नहीं मांगते तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में आदिवासी छात्र संगठन के पदाधिकारी व छात्र हाथों में शिक्षा मंत्री के खिलाफ पैंपलेट लेकर पहुंचे। मंत्री को हटाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ही आदिवासी छात्र संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ध्यानवीर डामोर, जिला अध्यक्ष दिनेश माल, हेमंत गोदा, अरविंद चरपोटा, कन्हैया भाभर, दीपक गरवाल, महेश मालवीय ने अपना खून निकालकर दिया। इसके बाद कॉलेज के बाहर आकर शिक्षा मंत्री का पूतला दहन किया। पुतले पर शिक्षा मंत्री का फोटो लगा रखा था जिस पर जूते भी मारे गए।
बता दे कि राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर द्वारा आदिवासी समाज को लेकर बयान दिया गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि ष्वे आदिवासी समुदाय के लोग जो हिंदू धर्म को नहीं मानते हैं उन सबका डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा तथा उनके बाप का पता लगाया जाएगाष् इसी को लेकर आदिवासी छात्रों में आक्रोश है।
पदाधिकारियों का कहना था कि इस तरह की टिप्पणी कर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। हमारा समुदाय धर्मपूर्वी है जो प्राचीनकाल से अपनी स्वयं की संस्कृति, परंपरा व बोली है जो अन्य सभी धर्मों से अलग करती है।
पदाधिकारियों कहना था कि शिक्षा मंत्री को न आदिवासियों के लिए किए गए संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी है और न ही वे हमारी संस्कृति से परिचित हैं। एक शिक्षा मंत्री होने के नाते उन्होंने कभी हमारे समुदाय के शिक्षा व्यवस्था के बारे में बात नहीं की। वे हमारे डीएनए टेस्ट की बात कह रहे हैं। इस तरह के भड़काऊ भाषा का प्रयोग कर हमारी आस्था, पहचान पर चोट पहुंचाई है। छात्रों ने शिक्षा मंत्री को पद से हटाने व आदिवासी समाज से माफी मांगने की मांग की है।
मंत्री के निज निवास पर भेजेंगे
आदिवासी छात्र संगठन के 20 से 30 छात्रों नेअपने डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल एवं हेयर सैंपल, नाखून सैंपल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निज निवास पर भेजने की बात कही है। इस दौरान
आदिवासी छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश माल, आदिवासी छात्र संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, ध्यानवीर डामोर, महेश मालवीय, किशोर मालवीय, देवचंद डोडियार, अनिल मईडा, दीपक गरवाल, राजकुमार डामोर, जवान डामोर आदि मौजूद रहे।