इंदौर। अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद्, शाखा इंदौर की इस सत्र की द्वितीय पारिवारिक सभा ए.बी.रोड पर संचालित एपीएल टर्फ़ पर परिषद् परिजनों के साथ मस्ती भरे माहौल में आयोजित की गई। जिसमें समाज की महिलाओं, बच्चों ने और पुरूषों की साथ टीम बनाकर क्रिकेट मैच खेला। साथ ही चौयररेस और तंबोला सहित कई खेल खेले गए। सभा का शुभारंभ आदिनाथ भगवान और गुरूदेव राजेंद्र सूरीश्वरजी व पुण्य सम्राट श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद परिषद् की बहनों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। सभा में इस वर्ष वर्षीतप और नव्हाणु यात्रा पूर्ण करने वाले आराधक तपस्वियों का बहुमान किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। सभा का संचालन संस्था अध्यक्ष जैन नरेंद्र अंतिम राठौर ने किया। आभार सचिव शैलेंद्र सुराणा ने माना।
आयोजन की जानकारी देते हुए पंकज सविता कटारिया ने बताया कि इस मौके पर सभा के संयोजक सुनील विनिता बांठिया, पवन ममता कोठारी, अभय रीटा चौपड़ा, मनोज प्रीति कटलेचा, पवित्र स्मिता कोठारी, सुशील नीता भंसाली, राजेश खुशबू सालेचा व्होरा, अजय चंचल भटेवरा सहित समाजजन ने सभी परिषद् परिजनों को भोजन प्रसादी करवाया गया।