रतलाम। भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल की 50 वीं बरसी पर काला दिवस मनाया इस दिन जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित सभी पदाधिकारी ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के घर पहुंच कर उनका सम्मान किया जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की हत्या कर आपातकाल लगाया था आपातकाल में ना कोई अपील होती थी और ना ही दलील सुनी जाती थी कई लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को तब जेल में डाला गया था उन्होंने जो संघर्ष किया उसके कारण आज से मजबूत लोकतंत्र के साथ देश तरक्की कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष विशाल काला ने रामचंद्र शर्मा एवं रमेशचंद पुरोहित पटवारी साहब के निवास पर जाकर शाल श्री फल एवम पुष्प माला व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र कल्याणे मंडल उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अमित काला मंडल मंत्री रोहित मालू कार्यालय मंत्री अजय राठौर एवं संजय आदि उपस्थित रहे।