कंजार्डा। ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में आज प्रवेश उत्सव मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय में सुंदरकांड और हवन का कार्यक्रम रखा गया इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिलीप भंडारी कोषाध्यक्ष शंकर लाल व्यास सचिव मोतीलाल धाकड़ सदस्य सूरजमल धाकड़ सहित सुंदरकांड मंडली के बाबूलाल धाकड़ छगन मंडलोई बाबूलाल धाकड़ सहित कई सदस्य मौजूद थे सर्वप्रथम मां सरस्वती प्राणवाक्षर ॐ भारत माता एवं हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में हनुमान चालीसा उसके बाद सुंदरकांड आयोजन किया गया। इस अवसर पर भैया बहन आचार्य दीदी उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।