गरोठ। बरखेड़ा लोया- गांव में मंगलवार को प्रातः 11: 00 बजे आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर सरपंच सत्यनारायण पाटीदार द्वारा दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नेहा अग्रवाल द्वारा बताया गया कि दस्तक अभियान 25 जुन से 27 अगस्त तक चलेगा। इसके अंतर्गत जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चे के हर घर जाकर दस्तक दी जाएगी। बच्चों का संपूर्ण स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया जाएगा। इस मौके पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अंवती सिस्टर, आशा कार्यकर्ता सीमा विश्वकर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दर्शना शर्मा, श्यामू बाई के साथ ग्रामीणजन उपस्थित है।