BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2024, 7:24 pm
KHABAR : शिशु मृत्यु दर को कम करने में प्रभावी होगा दस्तक अभियान, शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शिशु मृत्यु दर को कम करने मे दस्तक अभियान प्रभावी साबित होगा। बच्चें ही बडे होकर स्वस्‍थ भारत का निर्माण करते है, इसलिये इनका स्वस्थ होना जरूरी हैं। यह बात नीमच न.पा.अध्‍यक्ष  स्‍वाति चौपडा ने मंगलवार को नीमच में दस्‍तक अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए कही। न.पा.अध्‍यक्ष चौपडा ने बच्चों को अपने हाथो से दस्तक अभियान के तहत विटामीन ए पिलाया और ओ.आर.एस. के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर डा.आर.के.खद्धोत ने बताया, कि दस्तक अभियान 25 जून से प्रारंभ होकर 27 अगस्त तक संचालित किया जावेगा, जिसमें निर्धारित 11 प्रकार की सेवाए प्रदाय की जावेगी। जिसमें मुख्य रूप से विटामिन ए का अनुपुरण, निमोनिया एवं दस्त का प्रबंधन करना, ओ.आर.एस. का वितरण, जन्मजात विकृति के बच्चों की पहचान, एस.एन.सी.यू. से डिस्चार्ज बच्चों का फालोअप, छूटे बच्‍चों का टीकाकरण, एनिमिया की स्क्रीनिंग सहित अन्य सेवाए प्रदाय की जावेगी। 

जिला टीकाकरण अधिकारी डा.बी.एल.सिसोदिया ने बताया, कि दो माह के इस अभियान में 0 से 05 वर्ष के लगभग 95000 बच्चों की ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता एंव आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वार घर-घर जाकर जॉच की जावेगी। आभार जिला कार्यक्रम प्रबंधक अर्चना राठौड ने माना। कार्यक्रम का संचालन डी.सी.एम. चन्द्रपाल सिंह राठौर ने किया। इस अवसर स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता सहित हितग्राही उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE