BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2024, 7:30 pm
NEWS : कांग्रेस ने अपने विरोधियों को दबाने के लिए आपातकाल लगाया, जनसंघ सहित सभी विपक्षियों को जेल में ठूंस दिया - सीपी जोशी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज अपने दिल्ली स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 25 जून 1975 के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा कर सभी के मौलिक अधिकारों का हनन किया था। भाजपा आज के दिन को सम्पूर्ण देश में काला दिवस के रूप में मना रही है। यह लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन है, आज के दिन लोकतंत्र को रौंदा गया था। 


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जनसंघ से लेकर अभी तक का भाजपा और कांग्रेस का इतिहास देश के सामने है। भाजपा ने जनसंघ से लेकर हमेशा देश हित में आंदोलन किए और नीतियां बनाई। कांग्रेस ने अपने विरोधियों को दबाने के लिए देश में आपातकाल लगया और जनसंघ से लेकर एक विचारधारा वाले लोगों को जेल में ठूंस दिया गया, मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया। 


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर काम किया है। आज जो लोग लोकतंत्र की दुहाई दे रहें है उन्हें अपना इतिहास देखना चाहिए। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनियां गांधी के समय किस प्रकार और कितनी बार संविधान को बदला गया।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला ने 2019 से 2024 तक प्रभावी रूप से कार्य किया। उनकी अगुवाई में नये सांसदों और महिला सांसदों को प्रोत्साहित कर बोलने का अवसर मिला, साथ ही संसद का पेपर लेस होना, नई संसद का निर्माण होना और लोकसभा के खर्चों में कमीं लाने जैसे महत्वपूर्ण काम हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE