चित्तौड़गढ़। जाट छात्रावास कपासन में जाट समाज द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करने वाले व नव नियुक्त कर्मचारियों सहित 165 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस प्रकार छात्र छात्राएं सत्र 2023- 24 में 75ः से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 10 के 25 व कक्षा 12 के 65 छात्र- छात्राओ तथा विभिन्न विभागों में नव नियुक्त 35 राजकीय कार्मिको को भी सम्मानित किया गया।
जाट समाज के इस प्रतिभा सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष मिठू लाल जाट ने छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने का संदेश दिया। समाज के पदाधिकारियों ने आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली छात्रों को वित्तीय सहायता के लिए भी संकल्प लिया। जाट समाज के इस प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रधान कपासन भैरू लाल चौधरी, संयुक्त निदेशक जलदाय विभाग बद्री लाल जाट,उप निदेशक उद्यान, आर ए एस मोतीराम जाट, आरटीओ दुर्गाशंकर जाट, एफसीआई के असिस्टेंट मैनेजर सम्पत जाट ,स्टेट प्रोजेक्ट ऑफिसर मनरेगा गांधीनगर गुजरात से राधेश्याम जाट, चिकित्साधिकारी डॉ जगदीश चंद्र जाट, उपप्रधानाचार्य राम लाल जाट, भूतपूर्व सैनिक प्रभुलाल, एडवोकेट मनोज जाट, मोहन लाल जाट, रतन लाल जाट ने भी उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम कपासन ब्लॉक अध्यक्ष माधव लाल जाट एवं उपाध्यक्ष उदय राम जाट की अध्यक्षता में किया गया। साथ ही समाज के प्रबुद्ध जन बद्री लाल, रतन लाल, हरलाल,माधव लाल बद्री लाल, नानालाल एवम् अभिभावक गण उपस्थित रहे। इसी प्रकार छात्रावास में उप निदेशक उद्यान डॉ एस एल जाट द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण चेतना का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पूरणमल जाट, मदन लाल जाट, सुख लाल जाट, रतन लाल जाट, द्वारा किया गया।