BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2024, 7:46 pm
NEWS : नीमच के कनावटी में महिला की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ जिले की पुलिस का रहा महत्वपूर्ण योगदान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कानावटी नीमच, (मध्य प्रदेश) में 21-22 जून की मध्य रात्रि महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सतखंडा निवासी महिला के पति को गिरफ्तार किया। इसमें चित्तौड़ जिले के निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने भी अहम योगदान दिया। नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच कैंट निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा  21/ 22.06.2024 की मध्यरात्रि कनावटी में हुई महिला की हत्या के मामले में महिला के पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21.06.24 की रात्रि को विनोद ने पत्नि हिना उर्फ हेमलता के साथ चरित्र शंका को लेकर झगड़ा किया था। रात को 11.00 बजे करीब हिना उर्फ हेमलता, विनोद नायक दोनों कमरे में जाकर सो गये थें। दिनांक 22.06.24 को मृतिका के भाई मिथुन एवं परिवारजनों के द्वारा सुबह 07.00 बजे करीबन उठकर देखा तो जिस कमरे विनोद व हिना सो रहे थे। उनको उठाने गये तो आवाज लगाने पर जवाब नहीं आने पर दरवाजा केवल जुडा हुआ था कुंदी नहीं लगी थी। दरवाजा खोलकर देखा तो विनोद नहीं दिखा व हिना चित अवस्था में पडी होकर उसकी नाक से झाग नुमा लाल रंग का व सफेद रंग का पदार्थ निकल रहा था। हिना को आवाज लगाई तो हिना नही बोली। मिथुन ने हाथ लगाकर हिना को उठाने का प्रयास किया तो हिना का शरीर व हाथ कडक हो गया था तथा उसकी सांस भी नही चल रही थी तथा हिना मृत अवस्था में पडी थी व विनोद पत्नि हिना के साथ रात्रि में कमरे में सो रहा था। जो उठकर चला गया था। हिना उर्फ हेमलता को चरित्र शंका को लेकर मोबाईल चार्जर की केबल से गला दबाकर विनोद ने हत्या कर दी है। मर्ग जांच पर से थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 292/2024 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अलग-अलग टीमें गठित की जाकर विवेचना तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीरों की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना नीमचकेंट टीम को सफलता हासिल हुई।
गिरफ्तार आरोपी-विनोद पिता किशनलाल नायक उम्र 33 साल नि. सतखण्डा थाना- निम्बाहेडा सदर हाल मुकाम कनावटी
जिला नीमच सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सौरभ शर्मा, उनि. शिशुपालसिंह गौर, उनि लक्ष्मण सिंह राठौर, सउनि श्यामलाल नागलोथ, प्रआर. श्रीपालसिंह चन्द्रावत प्रआर. प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल नीमच),प्रआर. 46 सुरेश बोराना, प्रआर. आजाद सिंह, आर. लखन प्रताप सिंह (सायबर सेल नीमच) आर. कुलदीप सिंह (सायबर सेल नीमच ) एवं सउनि सुरज कुमार, बैंज नम्बर 142 राकेश, बैंज नम्बर 1638 विरेन्द्र व बैंज नम्बर 926 देवेन्द्र कोतवाली निम्बाहेडा राजस्थान का भी योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE