नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा जिलें में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाये रखने, अपराधों पर अंकुश, जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलें के समस्त थाना क्षेत्रों में फ्लेग मार्च, आकस्मिक वाहन चैकिंग, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फिक्स पाईंट लगाने, तथा प्रतिदिन सायःकाल से रात्रि तक अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के व्यस्त व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करने तथा भ्रमण के दौरान क्षेत्र से संबंधित जनसामान्य से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही किये जाने संबंधी दिशा-निर्देश जिलें के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिये गये है।
उक्त निर्देशों के पालन में जिलें के मुख्यतः थाना प्रभारी नीमच केंट सौरभ शर्मा थाना प्रभारी नीमच सिटी उमेश यादव थाना प्रभारी बघाना विजय सगरिया एवं अन्य थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अधिक से अधिक अधि. कर्म. बल के साथ फ्लेग मार्च पैदल भ्रमण, संवेदनशील स्थानों पर फिक्स पाईंट तथा आकस्मिक वाहन चौकिंग की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा की गई उक्त नवीन पहल के कारण पुलिस की सहज सदृश्यता होने से जिलें के अपराधों में कमी होकर पुलिस के प्रति आमजनता का विश्वास बढ़ा है।