चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं महेन्द्र सिंह सिसोदिया, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा जिला कारागृह, चित्तौड़गढ़ का निरीक्षण किया गया। प्राधिकरण सचिव द्वारा रसोई घर, वैरक, शौचालय स्नानागार का एवं महिला बन्दी वार्ड का निरीक्षण किया जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये तथा बंदियों से परिजनों की मुलाकात कक्ष का भी निरीक्षण किया गया।
प्राधिकरण सचिव द्वारा सभी बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देते हुए प्रत्येक बंदी से उसके जेल में आने के कारणों एवं उसकी तरफ से कोई वकील पैरवी कर रहा है अथवा नहीं आदि की जानकारी ली। ऐसे बंदी जिन्हें निशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो, उनके लिए नियमानुसार विधिक सहायता आवेदन भरवाकर अधिवक्ता नियुक्ति की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जिन बंदियों के जमानत आवेदन हो चुके है, उनके परिजनों से संपर्क कर जमानती पेश करवाने हेतु निर्देशित किया।